Subscribe Us

header ads

गर्म पानी से नहाने के क्या-क्या नुकसान हैं?

यूं तो सर्दी में अधिकतर लोग गर्म पानी से ही नहाते हैं। लेकिन एक शोध में पाया गया है की गर्म पानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक ही होना चाहिए। अगर इससे ज्‍यादा गर्म पानी से नहाएंगे तो यह त्‍वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।


Hot Water Bathing Is Dangerous, पुरे भारत में इस बार ठंड का प्रकोप छाया हुआ है। और इस ठंड में जब नहाने की बात आती है तो हमें गर्म पानी जरूर याद आता है। ठंड में तो गर्म पानी का महत्व हम सभी के जीवन में दुगना या उससे ज्यादा हो जाता है। इसलिए आज हम रोचक तथ्य में गर्म पानी के बारे में आपको बताएंगे जिसे जानना आपके और हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत जरुरी है।
क्या आप जानते हैं गरम पानी से नहाना आपके शरीर के लिए कितना नुकसानदेह हो सकता है? ठंड में जब आलस शरीर का साथ न छोड़े तो ऐसा लगता है क‍ि गर्म पानी से नहाकर इसे भगाया जा सकता है। सर्दी में गर्म पानी से नहाना भले ही आपको आलस दूर करने का आसान तरीका लगता हो लेकिन इससे कई नुकसान भी हो सकते हैं।

आखिर क्यों दी जाती है लड़कियों को अंडरगारमेंट में चम्मच रखने की सलाह।

यूं तो सर्दी में अधिकतर लोग गर्म पानी से ही नहाते हैं। लेकिन एक शोध में पाया गया है की गर्म पानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक ही होना चाहिए। अगर इससे ज्‍यादा गर्म पानी से नहाएंगे तो यह त्‍वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।

 Hot Water Bathing Is Dangerous

गर्म पानी से नहाने के कारण 10 या उससे ज्यादा नुकसान हो सकते हैं:
  • गर्म पानी से नहाने पर त्‍वचा लाल हो जाती है और इस पर रैशेज या एलर्जी हो सकती है।
  • गर्म पानी के कारण त्‍वचा रुखी हो जाती है। इससे खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है।
  • गर्म पानी स्किन से इसकी नमी सोख लेता है। इससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
  • गर्म पानी के कारण स्किन के टिशूज को नुकसान पहुंचता है और ये डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में त्‍वचा पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं।
  • गर्म पानी के कारण स्किन का मॉइश्चर कम हो जाता है। इससे त्‍वचा अपनी दमक खो देती है।
  • गर्म पानी का बालों पर बुरा असर पड़ता है। इससे बालों का मॉइश्चर कम हो जाता है जिससे बाल रफ और ड्राय हो सकते हैं।
तुलसीदास जी ने अपने दोहे में स्त्रियों के बारे में कौन सी गोपनीय बातें बताई थी
  • तेज गर्म पानी से सिर धोया जाए तो यह स्काल्प को ड्राय करता है। ऐसे में डैंड्रफ बढ़ सकती हैं।
  • गर्म पानी से बाल रुखे हो जाते हैं जिससे इनका झड़ना शुरू हो जाता है।
  • गर्म पानी से नहाने पर आंखों की नमी भी कम हो सकती है। इसके कारण आंखों में रेडनेस, खुजली और बार-बार पानी आने की समस्‍या हो सकती है।
  • गर्म पानी का हाथ और पैरों के नेल्स पर बुरा असर पड़ता हैं। तेज गर्म पानी के प्रयोग से नाखूनों के टूटने, इंफेक्शन और आसपास की स्किन फटने की प्रॉब्लम हो सकती है।
आप सब गर्म पानी के कारण होने वाली नुकसान को तो पढ़ ही लिए हैं इसलिए गर्म पानी का उपयोग करते समय थोड़ा सतर्क रहें और ध्यान रखें की इस पानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक हीं हो उससे ज्यादा न हो।

जय हिन्द, जय भारत !

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमारे फेसबुक पेज या ट्विटर हैंडल के जरिये हमें जरूर बताएं।

Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए जुड़े हमारे फेसबुक पेजट्विटर हैंडल, और लिंकडिन पेज से।

Post a Comment

0 Comments